देने होंगे 400 रुपए एक्स्ट्रा, इन यूजर्स के लिए Jio हुआ महंगा




रिलायंस Jio ने यूजर्स को सरप्राइज देते हुए प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने की आखिरी तारीख को 15 दिन के लिए और बढ़ा दी है. अब प्राइम मेंबर में कन्वर्ट होने के लिए लास्ट डेट 15 अप्रैल हो गई है, वहीं हैप्पी न्यू ईयर ऑफर भी 15 अप्रैल तक वैलिड रहेगा. मेंबरशिप लेने के बाद जो यूजर्स 15 अप्रैल तक 303 या उससे अधिक वाला रिचार्ज कराते हैं तब उन्हें अगले 3 महीने तक सभी सर्विस फ्री दी जाएंगी. यानी ऐसे ग्राहकों को जुलाई से रुपए चुकाने होंगे. ये प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों यूजर्स के लिए है..
हालांकि, जुलाई के बाद से पोस्टपेड यूजर्स को 400 रुपए की सिक्युरिटी मनी जमा कराना होगी. रिलायंस ने ने 31 मार्च खत्म होते ही पोस्टपेड यूजर्स के लिए कुछ नई कंडीशन रख दी है. जियो के ऐसे कस्टमर्स जो पोस्टपेड सिम का यूज कर रहे हैं, उन्हें भी प्राइम मेंबरशिप के साथ कोई एक प्लान 303 रुपए, 499 रुपए या 999 रुपए लेना होगा. यदि कोई यूजर मेंबरशिप और प्लान नहीं लेता है तब 16 अप्रैल से उसकी सिम बंद हो जाएगी..
वहीं, जो यूजर्स मेंबरशिप लेते हैं उन्हें प्लान के हिसाब से सिक्युरिटी मनी डिपोजिट करना होगी. ये अमाउंट पहले बिल के साथ देना होगा, जो जुलाई के लास्ट में आएगा. जियो पोस्टपेड यूजर्स को सिक्युरिटी डिपोजिट देना होगा, यदि कोई यूजर 303 रुपए वाला प्लान लेता है तब उसे 400 रुपए, 499 रुपए वाले प्लान पर 600 रुपए और 999 रुपए वाले प्लान पर 1150 रुपए का सिक्युरिटी अमाउंट जमा करना होगा..

टिप्पणियाँ