रिलायंस जियो अब एक बार फिर से एक हाहाकारी कदम उठाने जा रहा है। भले ही जियो का समर सरप्राइज ऑफर बंद कर दिया गया हो। लेकिन अब जियो एक ऐसा काम करने जा रहा है, जिससे आप भी हैरान रह जाएंगे। हमने आपको बताया था कि जियो का समर सरप्राइज प्लान अब बंद हो रहा है और ट्राई ने इस पर रोक लगा दी है। लेकिन अब जियो के हौसले एक बार फिर से बुलंद हैं। बताया जा रहा है कि जियो अब हर देशवासी को एक बड़ा सरप्राइज देने जा रहा है। मोबाइल इंटरनेट के बाद ये कंपनी अब ब्रॉडबैंड और डीटीएच सर्विस की तरफ कदम बढ़ा रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसके लिए प्लान तैयार कर दिया है और आने वाले वक्त में इस फील्ड में भी चैंपियन बनने का सपना पाल लिया है।
जी हां ये बात सौ फीसदी सच है और जल्द ही जियो इस प्लान की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। जियो की वेबसाइट के रिचार्ज सेक्शन में पहली बार ब्रॉडबैंड और DTH सर्विस का जिक्र किया गया है। आप भी जियो की अाधिकारिक वेबसाइट जियो डॉट कॉम में इस बात को देख सकते हैं। आप जियो डॉट कॉम खोलेंगे और इस वेबसाइट के रिचार्ज सेक्शन पर जाएंगे तो आपको होम ब्रॉडबैंड और जियो लिंक का ऑप्शन दिखेगा। हालांकि इन सर्विसेज की अब तक अाधिकारिक घोषणा तो नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि जियो इस बारे में तमाम प्लानिंग कर चुका है। बताया जा रहा है कि जियो अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए जियो फाइबर को देश के कई शहरो में टेस्ट कर रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से इसकी शुरुआत हो चुकी है।
मुंबई की गेट बंद कॉलोनी में जियो 1 जीबीपीएस ब्रॉडबैंड सर्विस के लिए टेस्टिंग कर चुका है। बताया जा रहा है कि इसका रिस्पॉन्स बेहतरीन रहा है। अब जियो इसके बाद देश के बाकी हिस्सों में भी ये काम करने जा रहा है। इसके साथ ही जियो ब्रॉडबैंड के साथ साथ DTH मार्केट में भी धमाल मचाने के लिए तैयार है। आपको याद होगा कि कुछ वक्त पहले जियो के DTH सेट टॉप बॉक्स की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इसके बाद ये चर्चा का विषय बन गया था कि आखिर जियो अब क्या करने जा रहा है । अब इस बात का खुलासा हो गया है कि जियो DTH के फील्ड में भी एंट्री करने जा रहा है। आपको बता दें कि जियो ने अपनी फ्री क़लिंग और फ्री डेटा के जरिए भारत के टेलिकॉ़म मार्केट में एंट्री मारी थी।
तबसे ये कंपनी देश की बाकी टेलिकॉम कंपनियों के लिए सिरदर्द बन चुकी है। लॉन्चिंग के बाद पहले महीने में ही इस कंपनी ने अपने साथ करीब 1 करोड़ कस्टमर्स को जोड़ दिया था । रिकॉर्ड तो तब बना जब जियो ने दो महीने के भीतर 2 करोड़ से ज्यादा कस्टमर्स अपने साथ जोड़ दिए थे। अब जाकर जियो के पास 10 करोड़ से ज्यादा कस्टमर्स का बेस है। कहा जा रहा है कि आने वाले वक्त में ये कंपनी एयरटेल को पछाड़कर देश की नंबर वन टेलिकॉम कंपनी बन सकती है। एक जानकारी ये भी कहती है के रिलायंस जियो के सेट-टॉप बॉक्स में 360 से ज्यादा चैनल्स ऑफर होंगे। इसके अलावा जियो एचडी चैनल्स भी उपलब्ध करवाएगा। आपको बता दें कि पूरे देश में रिलायंस के फाइबर नेटवर्क बिछाए जा रहे हैं। जियो की कोशिश है कि कस्टमर्स को केवल हाई स्पीड इंटरनेट और टीवी चैनल्स ही नहीं बल्कि कनेक्टेड कार के लिए भी प्लानिंग होगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें