अब मिला जन धन खाता खोलने का असली फायदा, बाकी लोग पछताएंगे

जिन लोगों ने जन धन योजना के तहत बैंक में अपना खाता खुलवा रखा है उन्हें बड़ी राहत मिलने वाली है। सिर्फ जन धन खाताधारकों को ही इसका फायदा होने वाला है। आइए जानते हैं-

बैंकों ने एक अप्रैल से नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इनमें एसबीआई जैसे बड़े बैंक भी शामिल हैं। इन बैंकों ने अब खाते में न्यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य कर दिया है। बैंक अधिकारियों के अनुसार ये शर्त जन धन योजना के तहत खोले गए खातों पर लागू नहीं होगी।
यानि अगर आपने भी जन धन का खाता खोल रखा है तो आपको मिनिमम बैलेंस रखने की टेंशन नहीं रहेगी। आप अपनी मर्जी से जितना चाहे उतना पैसा निकाल सकते हैं। आपको बैंक की तरफ से कोई फाइन नहीं चुकाना पड़ेगा।
शिमला के बैंक अधिकारियों के अनुसार जनधन योजना के तहत खुलवाए गए खातों के अलावा विशेष योजना या बुनियादी बचत खातों पर भी ये शुल्क लागू न होने की बात कही गई है। इसके अलावा स्टाफ, स्‍टूडेंट्स और सैलरी अकाउंट में भी मिनिमम बैलेंस की कोई शर्त नहीं लगाई गई है।
वहीं, यदि आपका एसबीआई में सामान्य खाता है तो तो अब मिनिमम बैलेंस न रखने पर आपको फाइन लगेगा। एसबीआर्इ ने खातों में न्‍यूनतम बैलेंस रखना अनिवार्य कर दिया है। हिमाचल में बैंक के एक बड़े अधिकारी के अनुसार न्‍यूनतम बैंलेंस न रहने पर ग्राहकों को फाइन देना होगा।

टिप्पणियाँ